फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Kerala visit: अमित शाह ने आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ से की मुलाकात, निजी अस्पताल के समारोह में हुए शामिल

Mon, 05 Jun 2023 02:36 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोच्चि।

सार

शाह ने बैठक की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान त्रिशूर के आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ, फादर रेनी मुंडेनकुरियन और फादर एलेक्स मपरानी से मुलाकात की।
विज्ञापन
आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ, फादर रेनी मुंडेनकुरियन और फादर एलेक्स मपरानी के साथ अमित शाह। - फोटो : Twitter@AmitShah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरल की अपनी यात्रा के दौरान कैथोलिक चर्च के वरिष्ठ बिशप आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ (Archbishop Andrews Thazhath) से मुलाकात की। शाह यहां एक निजी अस्पताल के रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए शहर के एक संक्षिप्त दौरे पर आए थे। उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक होटल में बिशप और अन्य पादरियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


शाह ने बैठक की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, कोच्चि की अपनी यात्रा के दौरान त्रिशूर के आर्कबिशप एंड्रयूज थजथ, फादर रेनी मुंडेनकुरियन और फादर एलेक्स मपरानी से मुलाकात की। हालांकि, कैथोलिक चर्च के वरिष्ठ बिशप के साथ बैठक का ब्योरा अभी पता नहीं चल पाया है। चर्च ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि आर्कबिशप भारत के कैथोलिक बिशप सम्मेलन के अध्यक्ष भी हैं।

केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में  किए क्रांतिकारी बदलाव : शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत समेत विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के माध्यम से केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपना रही है। शाह यहां अमृता अस्पताल के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल में दो अनुसंधान केंद्रों का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि माता अमृतानंदमयी ने भारत की समृद्ध, आध्यात्मिक संस्कृति और परंपराओं के यशगान में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने दुनिया को देने की कला सिखाई है। 50 साल तक लाखों लोगों की सेवा करने के बाद भी उनकी विनम्रता कायम है। 2001 के भूकंप के बाद अम्मा के आश्रम ने गुजरात में 1,200 घरों का निर्माण कराया था। स्थानीय लोग इन घरों को अम्मा का गांव पुकारते हैं। यह जरूरत के समय में उनकी ओर से प्रदान की गई मदद के लिए लोगों का आभार है।
मेडिकल कॉलेजों की संख्या 648 हुई
शाह ने कहा कि पिछले नौ साल में केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान, पोषण मिशन, मिशन इंद्र धनुष, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी पहलों की शुरुआत के साथ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बदलाव के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने कहा, सरकार ने देशभर में 22 नए एम्स की मंजूरी दी है। 2013-14 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, आज इनकी संख्या 648 हो गई है। एमबीबीएस सीट की संख्या 51,000 से बढ़कर 99,000 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें