फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमित शाह और जयशंकर, पहलगाम आतंकी हमले पर दिया अपडेट

Thu, 24 Apr 2025 04:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलगाम आतंकी हमले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की तरफ से अपडेट दिया गया है। बता दें कि, दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले अमित शाह और जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे, वहीं कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करें। इस बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। सर्वदलीय बैठक से पहले अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन

 
 यह भी पढ़ें - पहलगाम हमला: भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, कहा-पानी रोका तो यह कदम युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनको पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र का एक्शन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। वहीं अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। जबकि भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ पाकिस्तान के राजनायिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सेना को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।

 यह भी पढ़ें - MEA: साउथ ब्लॉक पहुंचे कई देशों के राजदूत, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने दी पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बैयसरन के घास के मैदान मे छुट्टियां मना रहे लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों ने बताया कि आतंकियों ने सभी से उनके नाम पूछे उसके बाद लोगों को कलमा पढ़ने को कहा। वहीं कलमा पढ़ पाने और हिंदू धर्म से जुड़े पर्यटकों को आतंकियों ने मौके पर गोली मार दी। आतंकियों के हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग इसमें घायल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें