फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत: डॉ. हर्षवर्धन ने किया बड़ा दावा, बोले- कहीं कमी नहीं, राज्यों के पास 1.58 करोड़ डोज मौजूद

Sat, 17 Apr 2021 03:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 11 राज्यों के साथ वर्चुअल बैठक की और कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटे में देश में 2.34 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए हैं, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा माना जा रहा है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 11 राज्यों के मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ, हर्षवर्धन ने बैठक के बाद जानकारी दी और कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। हालांकि बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को हल्के में नहीं लेना चाहिए, कोरोना को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।
 

स्वास्थ्य मंत्री वैक्सीन से संबंधित कुछ आंकड़ें भी सबके सामने जारी किए। उन्होंने बताया कि देश में आज सुबह तक राज्यों को वैक्सीन की 14 करोड़ 15 लाख खुराकें सप्लाई की गई हैं। वेस्टेज को मिलाकर सब राज्यों ने लगभग 12 करोड़ 57 लाख 18 हजार वैक्सीन की खुराक का इस्तेमाल किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस समय वैक्सीन की कमी नहीं है। राज्यों के पास एक करोड़ 58 लाख डोज हैं और सप्लाई के अंदर वैक्सीन की एक करोड़ 16 लाख 84 हजार डोज हैं। 
विज्ञापन






12 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 अप्रैल तक 30 लाख से ज्यादा टीके दिए जाने के बाद देश में 12 करोड़ के करीब लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 91 लाख ऐसे स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, जिन्हें कोरोना की पहली खुराक लगी है। इसके अलावा एक करोड़ छह लाख फ्रंटलाइन कर्मचारियों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें