केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को राज्यों से कहा कि आगामी त्योहारी मौसम के मद्देजनर कोविड-19 संक्रमण को कम करने के लिए परीक्षण, ट्रैकिंग, उपचार, टीकाकरण, प्रोटोकॉल की रणनीति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्यों में सामूहिक समारोहों की संभावना है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक बयान में कहा कि देशभर के कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में वर्तमान में कोविड मामलों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। आगामी महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले विभिन्न उत्सवों के साथ-साथ यात्राओं के संदर्भ में बड़े पैमाने पर सभाएं होने की संभावना है। ऐसे आयोजनों/यात्राओं के दौरान लाखों व्यक्ति स्वयंसेवियों और समुदाय आधारित सामाजिक/धार्मिक संगठनों द्वारा व्यवस्था किए गए पड़ाव बिंदुओं के साथ सैकड़ों किलोमीटर की अंतर्राज्यीय यात्रा करते हैं। ऐसी मंडलियां संभावित रूप से कोविड 19 सहित संक्रामक रोगों के संचरण की सुविधा प्रदान कर सकती हैं।
इस संदर्भ में यह आवश्यक है कि हम केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों से अब तक प्राप्त लाभ को न खोएं और बढ़े हुए कोविड 19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए समय पर आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम भी उठाएं।