केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत' बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को ट्वीट कर कहा भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में 220 करोड़ टीकाकरण की खुराक के आंकड़े को छू लिया है। 16 जनवरी 2021 को देश भर में शुरू हुए कोविड टीकाकरण अभियान ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि टीकाकरण अभियान, देश की क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक सुरक्षित और स्वस्थ भारत' बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई 2022 को भारत ने 200 करोड़ टीकाकरण के आकंड़े को छुआ था। वहीं, 7 जनवरी 2022 को वैक्सीन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार हो गया था, जबकि 21 अक्तूबर 2021 को भारत ने 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया था। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3,552 से बढ़कर 3,559 हो गए हैं। वहीं, 135 नये मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण से दो मौतों के साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4.46,76,087 करोड़ पर पहुंच गया है।
चार साल में बनाए गए रिकॉर्ड आयुष्मान कार्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आयुष्मान जनसामान्य के लिए वरदान है। केंद्र सरकार ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 8.56 लाख आयुष्मान कार्ड बना दिए हैं। मंत्री मांडविया ने ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी सरकार दस करोड़ परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) चार साल पहले शुरू की गई थी। इन चार सालों में हर महीने रिकॉर्ड आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। नवंबर में केंद्र सरकार ने 1.36 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए। इससे पहले मार्च 2021 में आयुष्मान कार्ड बनने का आंकड़ा 1 करोड़ को पार करके 1 करोड़ 6 लाख तक पहुंच गया था।