पांच राज्यों में हाल ही में सपन्न हुए चुनावों के बाद भाजपा को बड़ी कामयाबी हाथ में लगी थी। चुनावों में विशेषकर यूपी और उत्तराखंड में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद नरेंद्र मोदी सरकार बजट सत्र की समाप्ति के बाद कैबिनेट में बदलवा कर सकती है।
इस बदलाव में जहां कई प्रमुख मंत्रियों के मंत्रालयों में बदलाव होना तय है, वहीं कुछ को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
प्रभु को मिलेगी यह अहम जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार 12 अप्रैल को बजट सत्र की समाप्ति के बाद वाले हफ्ते में अपनी कैबिनेट में फेरबदल करेगी। इस फेरबदल में सबसे बड़ा नाम रेल मंत्री सुरेश प्रभु और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का है।
जहां प्रभु को रेल मंत्रालय से रक्षा मंत्रालय भेजने की तैयारी चल रही है, वही राजे को दिल्ली बुलाकर सुषमा स्वराज की जगह विदेश मंत्री बनाने की चर्चा है।
गौरतलब है कि मनोहर परिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर इस वक्त रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है। जेटली को इस जिम्मेदारी से मुक्त करके पीएम मोदी केवल उन्हे वित्त मंत्रालय पर ही फोकस रखने के लिए कह सकते हैं। प्रभु के स्थान पर मनोज सिन्हा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर के रेल मंत्री बना दिया जाएगा।