फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमन-दीव और दादरा-नागर हवेली का मुख्यालय होगा दमन, एनआईटी को मिलेगा स्थायी कैंपस

Wed, 22 Jan 2020 04:38 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय शासित प्रदेश दादरा व नागर हवेल और दमन व दीव का मुख्यालय दमन को बनाया गया है। इसके अलावा 2022 तक नए एनआईटी (राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान) कैंपस के निर्माण के लिए पारित संशोधित बजट को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'एनआईटी का गठन 2009 में हुआ था और 2010-11 के शैक्षिक वर्ष से अस्थायी कैंपस में काम करना शुरू कर दिया था। बेहद सीमित संसाधनों के साथ ये कैंपस चल रहे थे। ये एनआईटी 31 मार्च, 2022 से स्थायी कैंपस में काम करना शुरू कर देंगे।'

 
 


कांग्रेस एनपीआर लाती है तो अच्छा है हम करें तो खराब: जावड़ेकर

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण (एनपीआर) का विरोध कर रही कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तंज कसा है। एनपीआर की आलोचना पर जावड़ेकर ने कहा कि अगर कांग्रेस एनपीआर लाती है तो ये अच्छा है, लेकिन अगर हम ऐसा करते हैं तो खराब है, ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन


भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर उन्होंने कहा कि किसी को भी भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में निराशाजनक राय नहीं रखनी चाहिए, हमारी बुनियाद बहुत मजबूत है। जावड़ेकर ने आर्थिक मंदी के सवाल पर कहा कि एक फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट में कार्य योजना होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें