फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST को केन्द्रीय कैबिनेट की हरी झंडी, संसद के मौजूदा सत्र में ही पेश होगा बिल

Mon, 20 Mar 2017 12:30 PM IST
amarujala.com-Writen by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
केन्द्रीय कैबिनेट ने जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी दे दी। अब इस बिल को जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।  मंत्रिमंडल की मंजूरी देने के बाद इन विधेयकों को संसद में पेश किया जाएगा। सोमवार को मोदी मंत्रिमंडल ने कंपंसेशन लॉ, सी-जीएसटी, आई-जीएसटी और यूटी-जीएसटी को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
  Union Cabinet okays #GST supplementary(IGST,UTGST,CGST) and compensation bills — ANI (@ANI_news) March 20, 2017
गौरतलब है कि जीएसटी परिषद ने पिछली दो बैठकों में इन चारों विधेयकों और एस-जीएसटी विधेयक को मंजूरी दे दी है। एस-जीएसटी को जहां हर राज्य के विधानसभा से पारित किया जाएगा, वहीं अन्य चार विधेयकों को संसद में पारित कराना होगा। सरकार को उम्मीद है कि संसद के चालू सत्र में ही चारों विधेयक पारित हो जाएंगे व राज्य भी जल्द ही एस-जीएसटी पारित कर देंगे और जीएसटी एक जुलाई से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें