देश में चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक कल यानि बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुलाई गई है। इसमें देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। वहीं इसके साथ-साथ सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक और आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक भी कल होगी।