फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का तोहफा: 11.56 लाख रेल कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, 78 दिन के बोनस का एलान

Wed, 06 Oct 2021 04:27 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

मोदी कैबिनेट ने दीवाली से पहले रेल कर्मचारियों को बोनस देने को मंजूरी दी है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। 
विज्ञापन
रेल कर्मचारियों को बोनस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों से पहले रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 11.56 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

इसमें सरकार के करीब 1985 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे हर साल अपने कर्मचारियों को बोनस देती आ रही है। पिछले साल भी कोरोना संकट के समय रेल कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिला था.। पिछले साल कर्मचारियों को 17,951 रुपये बोनस के तौर पर मिले थे। 

पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने की मंजूरी 
वहीं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी। इसमें 5 वर्षों में 4,445 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय होगा। यह पीएम मोदी के 5एफ विजन से प्रेरित कदम है- फार्म से फाइबर से फैक्ट्री से फैशन से फॉरेन तक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें