सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने शुक्रवार को आवास और वाहन के लिए कर्ज को रेपो रेट से जोड़ने की घोषणा की। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक और सात अन्य सार्वजनिक बैंक अपने नए कर्ज और जमा को रेपो दर से जोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। अब लोगों को सस्ते दर पर कार और होम लोन मिलेगा।
यूनियन बैंक ने कहा कि वह 30 लाख रुपये से ऊपर और 75 लाख रुपये से कम के आवास ऋण को रेपो दर से जोड़ेगा। अच्छी ऋण साख(सिबिल स्कोर) वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी होगी।
अच्छी ऋण साख वाले ग्राहकों को 8.60 फीसदी की ब्याज से वाहन के लिए कर्ज मिलेगा। बैंक ने कहा कि रेपो दर आधारित आवास ऋण मौजूदा आवास कर्ज की तुलना में 0.35 फीसदी सस्ता है जबकि रेपो आधारित वाहन ऋण मौजूदा कर्ज से 0.40 फीसदी सस्ता होगा।