जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और कोविड-19 टीकाकरण आदि मुद्दों पर अमर उजाला फाउंडेशन और यूनिसेफ के सहयोग से 23 और 24 जून को नोएडा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारिता के 50 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। कई वरिष्ठ पत्रकार भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। शारदा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहीं छात्रा मानसी ने इस दो दिवसीय वर्कशॉप के विषय में अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप में मैंने जलवायु परिवर्तन के बारे में काफी कुछ जाना। सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया से हम एक जिम्मेदार पत्रकार होने के नाते उन लोगों की आवाज बन सकते हैं, जो ग्राउंड लेवल पर जलवायु संरक्षण और संवर्धन का काम कर रहे हैं। इसमें मोबाइल जर्नलिज्म एक अहम भूमिका निभा सकता है। छात्रा ने आगे कहा कि हम समस्याओं के विषय में हमेशा बातें करते हैं पर अब पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने की बारी है।