फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra Row: 'दुर्भाग्यपूर्ण... कानून को कार्रवाई करनी चाहिए', कुणाल कामरा विवाद पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

Wed, 26 Mar 2025 10:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी एएनआई को साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देश को बांटने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के आपत्तिजनक बयान की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी आलोचना की है। सीएम योगी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल किसी दूसरे पर हमला या दूसरे का अपमान करने के लिए कर सकता है। उन्होंने कहा कि कानून को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो देश में मतभेद पैदा कर रहे हैं। दरअसल, कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें गद्दार कहा था। इसे लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'दुर्भाग्यपूर्ण... कानून को कार्रवाई करनी चाहिए', कुणाल कामरा विवाद पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, 'अभिव्यक्ति की आजादी संवैधानिक मूल्यों के दायरे में होनी चाहिए। उस दायरे में ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। आपकी आजादी का इस्तेमाल किसी और पर हमला करने के लिए नहीं किया जा सकता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ने देश को विभाजित करने की मंशा को बढ़ाने के लिए इसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है। मुझे लगता है कि कानून को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो देश में दरार पैदा करने की साजिश रच रहे हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'आंबेडकर के संविधान का अपमान', योगी ने शिवकुमार के बयान पर उठाए सवाल; हिंदी विवाद पर भी बोले

इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने राज्य विधानसभा में बोलते हुए कहा कि अगर अभिव्यक्ति की आजादी किसी को ठेंस पहुंचाती है तो सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी।



क्या है मामला?
36 साल स्टैंड-अप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे का नाम लिए बिना उनके राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। उन्होंने महाराष्ट्र के एक बड़े राजनीतिक भूचाल का भी हवाला दिया था। कामरा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक लोकप्रिय हिंदी गाने की पैरोडी की थी। इसमें शिंदे को बिना उनका नाम लिए 'गद्दार' कहा गया था। उन्होंने शिवसेना और एनसीपी के विभाजन सहित महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चुटकुले बनाए थे।
विज्ञापन


हैबिटेट कॉमेडी क्लब में हुई थी तोड़फोड़
टिप्पणी के बाद रविवार की रात शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब पर धावा बोल दिया था। यहीं कुणाल कामरा का शो हुआ था। इसके साथ ही उस होटल को भी नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके परिसर में क्लब स्थित है।

क्रिया प्रतिक्रिया का कारण बनती है: शिंदे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक समाचार पत्र के एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। हम व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह किसी के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी' लेने जैसा है।' शिवसैनिकों के उपद्रव पर शिंदे ने कहा कि हर व्यक्ति को एक निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए। अन्यथा, क्रिया प्रतिक्रिया का कारण बनती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें