फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी निशाने पर रहे हैं महेश भट्ट, 3 बार हो चुकी है मारने की कोशिश

Thu, 02 Mar 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर निर्देशक महेश भट्ट और उनकी बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को धमकी देने वाला पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को लखनऊ एसटीएफ की मदद से धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियों को धमकी दे चुका है और इस बार उसके निशाने पर महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट थीं।
विज्ञापन


आरोपी ने महेश भट्ट को फोन से धमकी देने के अलावा वाट्सएप पर भी धमकी भरे मैसेज भेजे थे। मामले में उन्होंने मुंबई पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने बेशक मामले में त्वरित कार्रवाई की हो।

लेकिन यह पहली बार नहीं है जब महेश भट्ट को इस तरह की धमकियां मिली हैं इससे पहले भी कई बार वह अंडरवर्ल्ड के निशाने पर रह चुके हैं। कई बार तो उनके ऑफिस में गोलीबारी तक हो चुकी है। 
विज्ञापन

रवि पुजारी ने 13 लोगों को भेजा था भट्ट की हत्या करने के लिए

कुछ साल पहले मुंबई पुलिस ने रवि पुजारी गैंग के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को आशंका थी कि वह किसी बड़ी वारदात के फिराक में हैं लेकिन  जब उनसे पूछताछ की गई तो पुलिस के होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि उन्हें पुजारी ने बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की हत्या करने के लिए भेजा था।

इससे पहले पुजारी ने भट्ट और उनके परिवार को भी मारने की धमकी दी थी। पुजारी गैंग इससे पहले शाहरुख खान, सलमान खान, सोनू सूद, मोरानी ब्रदर्स और बोमन ईरानी तक को धमकी दे चुका था। पुजारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उसने महेश भट्ट को मारने के लिए इससे पहले भी अपने दो आदमी भेजे थे लेकिन वो उन्हें नहीं मिले।

पुजारी ने दावा किया कि वो महेश भट्ट की हत्या इसलिए करना चाहता है क्योंकि भट्ट के अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से संबंध हैं और दाउद ने मुंबई में बम विस्फोट करवाए थे। वो दाउद के मददगार लोगों को मारकर देश की सेवा करना चाहता था। हालांकि पुजारी के इस बयान के उसका पब्लिसिटी स्टंट बताया गया था।
विज्ञापन

भट्ट के ऑफिस में हथियारबंद युवक ने की थी फायरिंग

पिछले साल एक हथियारबंद युवक के महेश भट्ट के ऑफिस में घुसने से हड़कंप मच गया था। उसने स्टाफ को धमकी देते हुए हवाई फायर भी किया। बताया जाता है कि आरोपी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा था जो बाइक लेकर ऑफिस के बाहर खड़ा रहा। पु‌लिस के अनुसार दोनों हमलावर महेश भट्ट की तलाश में ही उनके ऑफिस पहुंचे थे लेकिन वहां मौजूद नहीं थे। जिसके बाद वह धमकी देकर चले गए।

इसके पहले साल 2006 में भी महेश भट्ट के जुहू स्थित ऑफिस पर फायरिंग हुई थी। उस दौरान भी मौके पर मौजूद न रहने के कारण भट्ट बच गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी रवि पुजारी ने ली थी। बता दें
कि बॉलीवुड कलाकार शुरू से ही अंडरवर्ल्ड डॉन के निशाने पर रहे हैं।

साल 1997 में फिल्म निर्माता और कैसेट किंग गुलशन कुमार की मंदिर से निकलते हुए गो‌लियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा दाउद के दाहिने हाथ छोटा शकील ने बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को भी फोन पर धमकी दी ‌थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें