फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के भाई इकबाल कासकर सहित 5 लोगों पर लगा मकोका

Thu, 12 Oct 2017 01:22 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। रंगदारी के मामले में ठाणे पुलिस ने कासकर और दाऊद के दाहिना हाथ कहे जाने वाले छोटा शकील सहित कुल पांच लोगों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया है। माना जा रहा है कि इससे महाराष्ट्र में डी कंपनी के रंगदारी के कारोबार को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


ठाणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे ने बताया कि इकबाल कासकर और फरार चल रहे छोटा शकील सहित तीन अन्य आरोपी इसरार सैयद, मुमताज शेख और मटका कारोबारी पंकज गांगर के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की गई है। रानडे ने कहा कि रंगदारी के मामले में यदि भविष्य में किसी की गिरफ्तारी होती है और इकबाल कासकर के साथ उसका लिंक सामने आया तो उसके खिलाफ भी मकोका के तहत कार्रवाई होगी।

पढ़ें- लेडी डॉन 'हसीना पारकर' की कहानी तस्वीरों की जुबानी

एक बिल्डर ने रंगदारी का आरोप लगाते हुए कासकर और उसके दो गुर्गों इसरार सैयद और मुमताज शेख के खिलाफ ठाणे की कासरवडवली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद एंटी एक्सटॉर्शन सेल के सीनियर इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने 18 सितंबर को कासकर और उसके दो गुर्गों को दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मटका कारोबारी पंकज गांगर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासकर के खिलाफ तीन मामले

इकबाल कासकर और उसके साथियों इसरार अली सैयद तथा मुमताज एजाज शेख के खिलाफ ठाणे पुलिस में अभी तक कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला एक जैन नामक बिल्डर से जबरन रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी का है तो दूसरा मामला ठाणे के ही गौतम जैन नामक एक ज्वैलर्स से 40 तोला सोना और पांच लाख नकद लेने का मामला दर्ज किया गया है। जबकि तीसरे मामले में कासकर और उसके साथियों पर एक बिल्डर से 3 करोड़ रुपये का हफ्ता लेने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें