फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया जाकिर नाईक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, हवाला के जरिये पैसे भेजता था दाऊद

Wed, 27 Sep 2017 04:36 AM IST
एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर पुलिस हिरासत में लगातार डी कंपनी के बारे में खुलासे कर रहा है। अब उसने कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाईक के दाऊद से संबंधों का भी खुलासा किया है। उसने बताया है कि दाऊद  जाकिर नाईक को हवाला के जरिये पैसे देता था।
विज्ञापन


दाऊद जाकिर नाईक को साल 2012 से पैसे दे रहा था। कासकर ने यह भी बताया है कि दाऊद के इशारे पर मुंबई के कुछ उद्योगपतियों ने भी जाकिर नाईक की मदद की थी। वहीं, रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इकबाल कासकर पर शिकंजा कस दिया है।

ईडी ने कासकर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों पर महाराष्ट्र के बिल्डर से जबरन वसूली का आरोप है। कासकर और उसके दो गुर्गों को हाल ही में मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत उनकी संपत्ति भी अटैच हो सकती है।
विज्ञापन


एजेंसी सूत्रों ने कहा है कि पुलिस की एफआईआर के आधार पर कासकर, इसरार जेड सैयद और मुमताज ए शेख और अन्य पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के प्रावधानों का अभियोग लगाया गया है। इसमें जबरन वसूली और संपत्ति के गैरकानूनी हस्तांतरण शामिल है। पुलिस का आरोप है कि कासकर और उसके गुर्गे दाऊद के नाम पर ठाणे के एक प्रमुख बिल्डर को 2013 से धमका रहे हैं और उनसे 30 लाख रुपये और चार फ्लैट ले लिए। 

इकबाल कासकर ने पुलिस को बताया है कि दाऊद इब्राहिम और जाकिर नाईक के बीच संबंध हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय भी नाईक की जांच के दौरान यह दावा कर चुका है कि उसे दाऊद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से आर्थिक मदद मिलती थी। इसके अलावा आईआरएफ से जुड़ी वित्तीय जिम्मेदारी संभालने वाले आमिर गजदार ने भी इसकी पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें