फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता एएन-32 विमान में नहीं लगा था अंडरवाटर लोकेटर डिवाइस, तलाश जारी

Tue, 02 Aug 2016 05:20 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
22 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गायब हुए एएन-32 विमान का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। विमान की तलाश में जुटे बचाव दल के मुताबिक अधिकतर विमानों में पानी के नीचे होने पर उसका पता बताने वाला यंत्र (अंडरवाटर लोकेटर) लगा होता है, लेकिन यह यंत्र इस विमान में नहीं लगा है, जिसकी वजह से इसे खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


खोजबीन में लगे बचाव दल के मुताबिक 29 सैन्य अधिकारियों को ले जा रहे विमान एएन-32 के बंगाल की खाड़ी में समा जाने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक सैनिकों व रक्षा सामग्री ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले इस विमान मेंपानी के नीचे रहने पर पता लगाने वाला यंत्र नही लगा था। रक्षा सूत्रों का कहना है कि विमान की तलाश में पनडुब्बी, जहाज और अन्य कई चीजें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें