फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में बनेगा बुलेट ट्रेन का अंडरग्राउंड स्टेशन, रेलवे ने खोला टेंडर

Fri, 22 Jul 2022 10:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक प्रवक्ता ने कहा, एनएचएसआरसीएल ने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (Bandra Kurla Complex) हाईस्पीड रेलवे टर्मिनस  (High Speed Railway Terminus) के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। यह मुंबई, अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का एकमात्र अंडरग्राउंड टर्मिनस होगा।
विज्ञापन
bullet train - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) में बुलेट ट्रेन की सुरंग और अंडरग्राउंड टर्मिनस के निर्माण के लिए रेलवे ने नए टेंडर खोल दिए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


इस लाइन का निर्माण  नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRC) कर रहा है। उसके मुताबिक, इस 508 किलोमीटर लंबी हाई-स्पीड रेल लाइन की सुरंग का स्टारटिंग पॉइंट बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (Bandra Kurla Complex) होगा और यह सुरंग 21 किलोमीटर लंबी है।

सूत्रों ने कहा कि जैसे-जैसे बुलेट ट्रेन दक्षिण और देश के अन्य हिस्सों में फैलेगी, वैसे-वैसे बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स एक महत्वपूर्ण टर्मिनस के रूप में भी काम करेगी। भविष्य में एक महत्वपूर्ण क्रॉसओवर ठाणे  जिले में होने की उम्मीद है। बता दें कि 21 किलोमीटर लंबी सुरंग एक अन्य पैकेज का हिस्सा है और इसके लिए अभी टेंडर जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मुंबई-अमहदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का एकमात्र अंडरग्राउंड टर्मिनस
एक प्रवक्ता ने कहा, एनएचएसआरसीएल ने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स हाईस्पीड रेलवे टर्मिनस (Bandra Kurla Complex High Speed Railway Terminus) के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। यह मुंबई, अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का एकमात्र अंडरग्राउंड टर्मिनस होगा। बीकेसी टर्मिनस के अलावा टेंडर में 467 मीटर की कट और कवर लंबाई के अलावा 66 मीटर वेंटिलेशन शाफ्ट भी शामिल है। इस शाफ्ट का इस्तेमाल टनल बोरिंग मशीन को निकालने के लिए किया जाएगा।

प्रत्येक प्लेटफॉर्म की लंबाई 415 मीटर
टर्मिनस में छह प्लेटफॉर्म होंगे और प्रत्येक प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 415 मीटर है। यह 16 कोच वाली बुलेट ट्रेन को समायोजित करने के लिए पर्याप्त है। टर्मिनस को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। 

प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स एचएसआर टर्मिनस मुंबई अहमदाबाद एचएसआर कॉरिडोर पर एक मात्र टर्मिनस है। टर्मिनस को जमीनी स्तर से लगभग 24 मीटर की गहराई पर बनाने की योजना है। प्लेटफॉर्म, कानकोर्स और सर्विस फ्लोर समेत तीन फ्लोर होंगे। दो प्रवेश/निकास बिंदुओं की योजना बनाई गई है। 

टर्मिनस की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यात्रियों की आवाजाही सुविधाओं के लिए भीड़ और प्लेटफॉर्म स्तर पर पर्याप्त उपलब्ध हो। प्रवक्ता के मुताबिक टर्मिनसों पर यात्रियों के लिए सुरक्षा, टिकटिंग, प्रतीक्षा क्षेत्र, बिजनेस क्लास, लाउंज, नर्सरी, विश्राम कक्ष, सूचना कियोस्क और आकस्मिक खुदरा, सार्वजनिक सूचना और घोषणा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें