ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बोनाई में निर्माणाधीन पुल गिर जाने से 14 कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
ये दुर्घटना तब घटी जब पुल का एक पिलर नीचे ढह गया जिस कारण पूरा पुल धड़धड़ाते हुए नीचे आ गया और 14 कर्मचारी गंभीर रूप से घ्याल हो गए।
घायल व्यक्तियों को बोनाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को राउरकेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राष्ट्रीय भवन निर्माण कारपोरेशन द्वारा बनाये जा रहे पुल के ढहने के कारणों की जांच जारी है।