फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक सैन्य रिसर्च संगठन फेसबुक पर हुआ असहाय

Sat, 21 Jan 2017 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
देश के सबसे हाईटेक सैन्य रिसर्च संगठन, डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) का शुक्रवार को ट्विटर पर खूब मजाक बना। मजाक बनने के पीछे की वजह था संगठन का एक ट्वीट। दरअसल शुक्रवार को DRDO ने फेसबुक से एक ट्वीट कर अपने अधिकृत पेज को लोगिन करने में हो रही असुविधा के लिए मदद मांगी थी। DRDO ने ट्वीट करके फेसबुक से कहा कि उनका 'फेसबुक पेज' ओपन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



एक से बढ़कर एक हाईटेक मिसाइल बनाने वाले DRDO द्वारा इस तरह की मदद मांगे जाने को लेकर ट्विटर यूजर्स खूब हंसी उड़ाई। एक ट्विटर यूजर @1astknight ने लिखा, "क्या आपने कंप्यूटर बंद करके दोबारा चालू किया।"

वहीं @kiduva ने लिखा कि, "फेसबुक पर कैंडी क्रश खेलने के बजाय भारत की रक्षा पर ध्यान दें। कम से कम देश की सीमा पर सैनिकों के बारे में सोचें।" हालांकि DRDO ने ट्वीट को तीन घंटे बाद हटा लिया। बाद में DRDO के प्रवक्ता ने कहा कि ये संचालन की गड़बड़ी थी हैकिंग की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें