भारत की बढ़ती लोकप्रियता का असर संयुक्त राष्ट्र में भी दिखाई दिया। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत पर दिवाली की अनोखी रौनक दिखाई दी। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत पर किसी देश के खास पर्व का पहली बार इस तरह स्वागत किया गया। यूएन के इस कदम का भारत ने स्वागत किया है।
शनिवार को यूएन के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वॉटर की इमारत पर 'हैपी दिवाली' का संदेश लिखा गया। इस मैसेज के साथ एक दीपक भी दिखाई दिया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का भारतीय समुदाय यहां अगले 3 दिन तक दिवाली का जश्न मनाएगा।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने भी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की एक फोटो ट्वीट की। उन्होंने ट्वीट किया, 'हैपी दिवाली। संयुक्त राष्ट्र पहली बार दिवाली सेलिब्रेट कर रहा है। इस पहल के लिए UNPGA को धन्यवाद।"
Happy Diwali!@UN celebrates Diwali for 1st time.
Thank you @UN_PGA for this initiative. pic.twitter.com/vPNaZojCj0
— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) October 29, 2016
सैयद अकबरुद्दीन ने सेल्फी लेते लोगों की तस्वीरें भी साझा की है।
The #Diwali selfie spot in New York on 30-31 October evening is @UN Headquarters.
Share your photos #Diwali@UN pic.twitter.com/BrVga3YViO
— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) October 30, 2016