फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर खालिद समर्थन विवाद: गोवा में छात्र प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती; आयोजकों से फंडिंग और मकसद को लेकर की पूछताछ

सार

गोवा पुलिस ने कथित तौर पर उमर खालिद के समर्थन में नारे लगाए जाने के मामले में छात्र विरोध प्रदर्शनों के आयोजकों से पूछताछ की। एनजीओ उजवाद की सचिव अमरीन शेख से फंडिंग, विरोध का उद्देश्य और आयोजकों को लेकर करीब 240 सवाल पूछे गए। 
विज्ञापन
गोवा पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा पुलिस ने तटीय राज्य में कुछ छात्र विरोध प्रदर्शनों के आयोजकों से वित्तपोषण और उद्देश्य के बारे में पूछताछ की है, जहां कथित तौर पर उमर खालिद के समर्थन में नारे लगाए गए थे। यह जानकारी एक अधिकारियों ने गुरुवार को दी। 

क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

पिछले हफ्ते गोवा पुलिस ने प्रधान के इस्तीफे के जश्न के दौरान जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद के समर्थन में बयान देने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया। खालिद को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने क्या बताया? 
तटीय राज्य पुलिस ने पिछले सप्ताह मापुसा और पणजी में प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए दो विरोध प्रदर्शनों के आयोजकों से भी पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों कार्यक्रम एनजीओ उजवाद की ओर से आयोजित किए गए थे। स्थानीय समूह मापुसा के नागरिक ने खालिद समर्थक बैनरों पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच अधिकारी ने कितने सवाल पूछे?

विज्ञापन

पणजी पुलिस ने बुधवार को उन सभाओं का आयोजन करने वाले एनजीओ की सचिव अमरीन शेख को तलब किया। हालांकि शेख टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।  सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी ने लगभग 240 सवाल पूछे, मुख्य रूप से विरोध प्रदर्शन के लिए धन और उमर खालिद के समर्थन में नारे लगाने के पीछे कथित इरादे के बारे में।

किस तरह के सवाल पूछे? 
एक सूत्र के अनुसार, 'जांच अधिकारी ने शेख से इस तरह के सवाल पूछे: 'विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कौन कर रहा था? क्या आप विरोध प्रदर्शन से संबंधित किसी व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सिग्नल समूह के सदस्य हैं? आप कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचे? विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आप क्या हासिल करना चाहते थे? क्या आप किसी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन या छात्र संगठन से जुड़े हैं?'

संपर्क करने पर, उत्तर गोवा के पुलिस अधीक्षक हरिश्चंद्र मडकैकर ने गुरुवार को पीटीआई को बताया कि एक समूह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने कहा, 'पूछे गए प्रश्न मूल रूप से जांच का हिस्सा थे और आगे बताया कि पूछताछ के बाद आयोजकों को जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें