फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में केवल कांग्रेस की साजिशें बाधक, हिंसा कराना चाहती है पार्टी : उमा भारती

Thu, 06 Dec 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर हमला होलते हुए कांग्रेस पार्टी को राम मंदिर में सबसे बड़ी बाधा करार दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहि राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस हमारे समर्थन में है तो पथ खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में एकमात्र बाधा कांग्रेस की साजिशें हैं। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस देश में हिंसा को उकसावा देने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

उमा भारती नहीं लड़ेंगी 2019 लोकसभा चुनाव

बता दें कि राम मंदिर को लेकर ही उमा भारती ने 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। बीते मंगलवार को उन्होंने एलान किया था कि वह आगे के डेढ़ साल केवल 'राम' व 'गंगा' को देना चाहती हैं। हालांकि स्पष्ट किया था कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह राजनीति से संन्यास ले रही हैं। 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में उमा भारती ने कहा था, 'मैं मरते दम तक राजनीति करूंगी, लेकिन डेढ़ साल के लिए केवल राम व गंगा के लिए काम करूंगी।' उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए पार्टी आलाकमान से अनुमति मांग कर 15 जनवरी से गंगा प्रवास करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें