फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाम की प्रतिमा पर विवाद, मुस्लिम संस्था ने बताया गैर इस्लामिक

Sun, 24 Jul 2016 09:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
तमिलनाडु की मुस्लिम संस्था जमातुल उलेमा काउंसिल ने पू्र्व और दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा बनाने का विरोध किया है। कलाम की प्रतिमा रामनाथपुरम में उसी जगह स्थापित किए जाने की तैयारियां चल रही हैं जहां उन्हें दफनाया गया था। संस्था का कहना है कि शरीयत के मुताबिक इस्लाम में मूर्तियों की पूजा नहीं की जा सकती है।  संस्था प्रमुख ए वलीयुल्ला नूरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अच्छा यही होगा कि कलाम के भारत को मजबूत करने के विजन के साथ चला जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कलाम चाहते थे कि युवा कुछ बड़ा करने का सपना देखें और उन्हें हकीकत में बदलें। नूरी के मुताबिक कलाम की इच्छा को पूरा करना उन्हें सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका है।

कलाम के नाती एपीजेए सलीम ने इस बात को स्वीकार किया कि मुस्लिम संस्था की ओर से उन्हें प्रतिमा न बनाने की हिदायत मिली है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि संस्था इस मामले में कुछ नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे कलाम की प्रतिमा का अनावरण

- फोटो : file photo
कलाम की प्रतिमा के अनावरण की बात पता चलते ही मुस्लिम संस्था ने अपना विरोध जताया। बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलाम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

करीब सात फुट के कांसे की प्रतिमा लगभग तैयार है। कलाम की यह दूसरी आधिकारिक प्रतिमा होगी। इससे पहले हैदराबाद में डीआरडीओ कॉम्पलेक्स में उनकी प्रतिमा लगाई जा चुकी है जहां वह बतौर वैज्ञानिक काम करते थे।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति की एक और प्रतिमा

राष्ट्रपति भवन म्यूजियम की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। - फोटो : Getty Images
इसके अलावा 15 जून 2016 को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन म्यूजियम में देश के पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपतियों के मोम की प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाएं शामिल थी। हालांकि इस पर मुस्लिम समुदाय की ओर से उस समय कोई आपत्ति नहीं उठाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें