फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: म्यांमार में सैन्य प्रशिक्षण देने वाले एक अमेरिकी और छह यूक्रेनी गिरफ्तार, यूक्रेन ने जताया विरोध

Wed, 18 Mar 2026 03:52 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

एनआईए के मुताबिक, आरोपी वीजा लेकर भारत आए, फिर मिजोरम पहुंच गए। वहां से वे म्यांमार पहुंचे और जातीय संघर्ष समूहों से संपर्क किया। ये जातीय संघर्ष समूह भारत में विद्रोही संगठनों से जुड़े हैं। आरोप है कि यूरोप से भारत के रास्ते बड़ी संख्या में ड्रोन की खेप लेकर म्यांमार पहुंचे थे।
विज्ञापन
एनआईए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने म्यांमार में जातीय समूहों को हथियार, आतंकी सामग्री और प्रशिक्षण देने के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक के साथ यूक्रेन के छह नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूक्रेन के तीन नागरिकों को दिल्ली, तीन को लखनऊ, जबकि अमेरिकी नागरिक को कोलकाता से पकड़ा गया।
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी के बाद में विशेष अदालत ने सातों आरोपियों को 11 दिन के लिए एनआईए रिमांड पर भेज दिया। इस बीच, यूक्रेन ने अपने नागरिकों की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए भारत को विरोध पत्र सौंपा और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Assam: कांग्रेस में अपमान और अकेलेपन से थककर सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने दिया इस्तीफा; चुनाव से पहले बड़ा झटका
विज्ञापन


एनआईए ने लगाए कई गंभीर आरोप
यूक्रेन के गिरफ्तार आरोपियों में हुरबा पेट्रो, स्लिवियाक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टेफनकीव मारियन, होंचारुक मैक्सिम और कामिंस्की विक्टर शामिल हैं। विशेष जज प्रशांत शर्मा की अदालत में आरोपियों को पेश करते हुए एनआईए ने बताया कि ये सभी एके-47 राइफलों से लैस अज्ञात आतंकियों के सीधे संपर्क में थे और उनकी आतंकी व अवैध गतिविधियों में सहायता कर रहे थे। 

एनआईए ने कहा, 'आरोपी कुछ प्रतिबंधित भारतीय विद्रोही समूहों को हथियार, प्रशिक्षण दे रहे थे। आरोपी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे थे।' एनआईए ने 15 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 11 दिन मंजूर किए।  कोर्ट ने माना कि मामला सामान्य नहीं है और पहली नजर में यूएपीए की धारा-18 लागू होती है। सभी के खिलाफ आतंकी साजिश में साथ देने का मामला दर्ज किया गया है।

यूक्रेन के राजदूत ने मांगी मिलने की अनुमति
भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने यूक्रेनी नागरिकों की तत्काल रिहाई और उनसे मिलने की अनुमति की मांग करते हुए आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा। इसके अलावा, दूतावास हिरासत के सभी हालात और कारणों को स्पष्ट करने के लिए भारत के अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Drone: 'सीमाओं की सुरक्षा के लिए बढ़ाएं ड्रोन, खरीद प्रणाली भी सुधरे', संसदीय समिति ने की सिफारिश; वजह भी बताई

सैन्य प्रशिक्षण ले चुका है मैथ्यू
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक सैन्य प्रशिक्षण ले चुका है। वह लीबिया, सीरिया और यूक्रेन जैसे युद्धग्रस्त इलाकों में रह चुका है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें