फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dmytro Kuleba: युद्ध के समाधान के लिए भारत पहुंचे यूक्रेन के विदेश मंत्री, राजघाट जाकर बापू को किया नमन

Thu, 28 Mar 2024 04:39 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा भारत आए हैं। इससे पहले, सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके दौरे से भारत-यूक्रेन के रिश्ते और मजबूत होंगे। यूक्रेन और भारत को दो 'बड़े लोकतंत्र' बताते हुए कुलेबा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि हम अच्छे साझेदार बनने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Dmytro Kuleba- S Jaishankar - फोटो : X s jaishankar Dmytro Kuleba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों के बीच भारत की अपनी पहली यात्रा पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह राजधानी दिल्ली स्थित महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने बापू को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए कुलेबा ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए शांति फॉर्मूला विकसित करना, भारत व यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बातचीत को आगे बढ़ाना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, मैंने विदेश मंत्री जयशंकर के निमंत्रण पर नई दिल्ली की अपनी यात्रा शुरू की है। यह यूक्रेन-भारत सहयोग के लिए महत्वपूर्ण है। हम संबंधों को फिर से मजबूत करेंगे और शांति फॉर्मूले पर विशेष ध्यान देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को उनके दौरे के बारे में जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि उनकी यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान कुलेबा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय साझेदारी और सहयोग पर चर्चा करेंगे। वह व्यापार जगत के लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कुलेबा ने कहा, मेरे दौरे से हमारे (भारत-यूक्रेन) रिश्ते और मजबूत होंगे। यूक्रेन और भारत को दो 'बड़े लोकतंत्र' बताते हुए कुलेबा ने कहा कि उन्हें यकीन है कि हम अच्छे साझेदार बनने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें