फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: यूक्रेन के मेडिकल विवि में 14973 भारतीय छात्र ऑनलाइन कर रहे क्लास, केंद्र ने SC को दी जानकारी

Wed, 23 Nov 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में कम से कम 640 विद्यार्थी ऑफलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और यूक्रेनी विश्वविद्यालयों में नामांकित 170 छात्र शैक्षणिक गतिशीलता कार्यक्रम के तहत अन्य देशों में भागीदार विश्वविद्यालयों में अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यूक्रेन के मेडिकल विश्वविद्यालयों में नामांकित कुल 15,783 भारतीय विद्यार्थियों में से 14,973 विद्यार्थी संबंधित मेडिकल विश्वविद्यालयों की ओर से संचालित ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में कम से कम 640 विद्यार्थी ऑफलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और यूक्रेनी विश्वविद्यालयों में नामांकित 170 छात्र शैक्षणिक गतिशीलता कार्यक्रम के तहत अन्य देशों में भागीदार विश्वविद्यालयों में अपनी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि 382 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक गतिशीलता के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके आवेदन को यूक्रेनी विश्वविद्यालय या भागीदार विश्वविद्यालय की ओर से किन्हीं कारणों से स्वीकार नहीं किया गया था। कारणों में शुल्क का भुगतान न करने, खराब शैक्षणिक रिकॉर्ड या मुफ्त सीटों की अनुपलब्धता शामिल थे।

पीठ 29 नवंबर को करेगी विचार
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ ने मंगलवार को अर्चिता और अन्य की ओर से दायर याचिका को 29 नवंबर को विचार के लिए रख दिया। केंद्र सरकार ने कहा था कि यूक्रेन से लौटे मेडिकल विद्यार्थियों को किसी भी वैधानिक प्रावधान के अभाव के साथ-साथ देश में चिकित्सा शिक्षा के मानकों को संभावित नुकसान के मद्देनजर भारतीय विवि में समायोजित नहीं किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने सरकार से हर संभव मदद करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें