फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तान मुद्दा: 'भारतीय अफसरों को धमकी देने वालों पर कार्रवाई करे ब्रिटेन', ब्रिटिश एनएसए को डोभाल की दो टूक

Fri, 07 Jul 2023 06:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो भारत दौरे पर आए हैं, यहां उन्होंने शुक्रवार को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की।दोनों देशों के एनएसए ने व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे पर व्यापक रूप से चर्चा की।
विज्ञापन
ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो और अजीत डोभाल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सर टिम बैरो से भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को धमकी देनेवाले चरमपंथी तत्वों के खिलाफ निर्वासन जैसी सख्त सार्वजनिक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। डोभाल ने बैरो के साथ व्यापक बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाया। बैरो इस समय भारत की यात्रा पर हैं। दोनों एनएसए की आमने-सामने की वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई।

विज्ञापन


खालिस्तान समर्थक समूहों ने ब्रिटेन के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वाले पोस्टर जारी किए हैं। भारत पहले ही इन देशों से भारतीय राजनयिकों और दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कह चुका है। एक सूत्र ने कहा, भारतीय पक्ष ने ब्रिटेन में चरमपंथी तत्वों की ओर से भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को धमकी देने का मुद्दा उठाया और ब्रिटेन की सरकार से इन तत्वों के खिलाफ निर्वासन या कानूनी मुकदमा चलाने जैसी कड़ी सार्वजनिक कार्रवाई करने का आग्रह किया। दोनों पक्ष आतंकवाद और आतंकी वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए। दोनों एनएसए ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने का भी संकल्प जताया है।

भारतीय परियोजनाओं तक लंदन की पूंजी और विशेषज्ञता का लाभ पहुंचाने को बनेगा आयोग
ब्रिटेन की राजधानी लंदन दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय बाजारों में से एक है। यहां के बाजार की पूंजी और विशेषज्ञता का लाभ भारतीय परियोजनाओं तक पहुंचाने के लिए एक अवसंरचना आयोग स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। लंदन के शासकीय निकाय लंदन कॉरपोरेशन के अधिकारी आज एक सप्ताह की भारत यात्रा मुंबई पहुंचे हैं। लंदन कॉरपोरेशन के नीति प्रमुख क्रिस हेयवार्ड के नेतृत्व में लंदन के अधिकारियों का यह दल सीटी-इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर कमीशन बनाने की संभावनाएं तलाशेगा। यह आयोग भारत में परियोजनाओं के प्रबंधन और निवेश जैसे मामलों में मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें