फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar: बदला मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका, नहीं लगना होगा आधार केंद्रों पर जाकर लाइन में; नई सेवा शुरू

Fri, 28 Nov 2025 08:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Aadhar: यूआईडीएआई जल्द ही आधार यूजर्स के लिए नई सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब आपको आधार केंद्रों पर जाकर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। आप घर बैठे ही ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वालों लोगों को भी सुविधा होगी। 
विज्ञापन
अब घर बैठे कर सकेंगे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार को विनियमित करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नई डिजिटल सेवा की घोषणा की है। इसके तहत अब आपको आधार केंद्रों पर कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही आप घर बैठे आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। 
विज्ञापन


यूआईडीएआई ने बताया कि जल्द ही यूजर्स आधार एप पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) और फेस ऑथेंटिकेशन से अपना मोबाइन नंबर अपडेट कर सकेंगे।  इस सेवा के शुरू होने से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत होगी। 
 

नई सेवा कैसे काम करेगी?
यूआईडीएआई ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया बेहद आसान होगी। इस प्रक्रिया में किसी दस्तावेज या आधार केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सबसे पहले (गूगल प्ले स्टोर/एपल प्ले स्टोर से) आधार एप डाउनलोड करें। अपना आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। ओटीपी सत्यापन होगा (पुराने या नए नंबर पर)। मोबाइल के कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। मोबाइल नंबर आधार में तुरंत अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन


आधार से जुड़ा मोबाइल अपडेट रहना क्यों जरूरी?
आधार के जरिये बैंक खाता, सरकारी सब्सिडी, आयकर रिटर्न, डिजीलॉकर, ई-केवाईसी, सरकारी परीक्षा आवेदन और कई डिजिटल सेवाओं तक पहुंच होती हैं। अगर नंबर बंद हो जाए या बदल जाए, तो ओटीपी सत्यापन नहीं हो पाता। अभी तक नंबर अपडेट के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता था, जहां लंबी कतारें और बायोमेट्रिक सत्यापन की दिक्कत होती थी। अब यूआईडीएआई इसे डिजिटल तरीके से आसान करने जा रहा है। यूआईडीएआई जल्द इस सुविधा को आधार एप के माध्यम से रोलआउट करेगा। 
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें