फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: अब और सुरक्षित हुआ आधार...किसी ने किया दुरुपयोग तो फौरन चलेगा पता

Tue, 28 Feb 2023 05:05 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित इस सुरक्षा तंत्र को प्राधिकरण की तरफ से ही विकसित किया गया है। यह फिंगरप्रिंट की सत्यता की जांच के लिए अंगुली की प्रतिकृति और अंगुली की गहरी व हल्की रेखाओं दोनों के संयोजन का उपयोग करता है। दो स्तरीय सत्यापन से आधार के दुरुपयोग की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने फिंगरप्रिंट (अंगुली की छाप) पर आधारित आधार के सत्यापन को और सुरक्षित बनाने के लिए एक नया तंत्र पेश किया है। इससे अगर आपके आधार का कोई दुरुपयोग कर रहा है तो इसका तुरंत पता चल जाएगा। पूरी तरह से परिचालन में आ चुका यह तंत्र आधार आधारित भुगतान प्रणाली को मजबूत करेगा और अपराधी तत्वों की ओर से आधार के दुरुपयोग के प्रयासों पर अंकुश लगाएगा। इसके बैंकिंग और वित्तीय, दूरसंचार और सरकारी क्षेत्रों में अत्यधिक उपयोगी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई/एमएल) आधारित इस सुरक्षा तंत्र को प्राधिकरण की तरफ से ही विकसित किया गया है। यह फिंगरप्रिंट की सत्यता की जांच के लिए अंगुली की प्रतिकृति और अंगुली की गहरी व हल्की रेखाओं दोनों के संयोजन का उपयोग करता है। दो स्तरीय सत्यापन से आधार के दुरुपयोग की संभावना कम हो जाती है। बयान में कहा गया है कि यह तंत्र आधार सत्यापन आधारित लेनदेन को और भी मजबूत और सुरक्षित बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें