फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC ने एडमिशन शुरू होने से पहले किया आगाह, 24 फर्जी विश्विद्यालयों की सूची की जारी

Wed, 25 Apr 2018 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
ugc
विज्ञापन
देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। कुछ विश्वविद्यालयों ने आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों में भी स्नातक और परास्नातक के आवेदन शुरू हो गए हैं। एडमिशन की भागदौड़ में छात्र फर्जी यूनिवर्सिटी के चंगुल में न फंस जाएं, इसके लिए यूजीसी ने देश में चल रहे 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। 
विज्ञापन


यह फर्जी संस्थान आयोग से कोई भी उपाधि देने के लिए मान्य नहीं हैं। ऐसी यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने से छात्र बचें। यूजीसी ने पब्लिक नोटिस जारी करने के साथ ही विश्वविद्यालयों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी वेबसाइट पर इन फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची अपलोड कर दें ताकि छात्रों को समय रहते इसकी जानकारी हो सके। यूजीसी ने कहा है कि ये संस्थान यूजीसी अधिनियम 1956 का उल्लंघन कर रहे हें। छात्र इनमें प्रवेश न लें। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने कहा कि वेबसाइट पर इन विश्वविद्यालयों की सूची जारी करा दी जाएगी।
    
मेरिट में पिछड़ने वाले छात्र इन यूनिवर्सिटी का करते हैं रुख

12वीं के बाद छात्र कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करता है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अगर बीए या बीकॉम के लिए आवेदन करेगा तो सीसीएस मेरठ, डीयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी में भी आवेदन करेगा। कई बार मेरिट में न आने के कारण वह ऑनलाइन सूचना के माध्यम से इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले लेते हैं। जब कहीं नौकरी पाने की बारी आती है तो उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक जाती है, क्योंकि इन विश्वविद्यालयों की डिग्री की कोई मान्यता नहीं। 
विज्ञापन


पिछले साल बरेली में भी पकड़ा गया था मामला

पिछले साल मेडिकल कोर्स फर्जी विश्वविद्यालय से कराने का मामला सामने आया था। डेलापीर स्थित एक संस्थान ने दिल्ली विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी से संबद्धता दिखाई। सैकड़ों छात्रों के प्रवेश लिए। बाद में पता चला कि यूजीसी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में वो भी शामिल है। उसके बाद काफी हंगामा हुआ और जिला स्तरीय जांच भी हुई।
विज्ञापन

यह हैं फर्जी विश्वविद्यालय

यूजीसी - फोटो : demo
- मैथिली विश्वविद्यालय, दरभंगा, बिहार
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज, दिल्ली
- यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
- विश्व कर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फोर सेल्फ एम्लॉइमंट, नई दिल्ली
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- बडागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजूकेशन सोसाइटी गोकाक बेलगाम कर्नाटक
- सेंट जॉन विश्वविद्यालय कृष्णटम, केरल
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
- इंडियन यूनिवर्सिटी ऑफ ऑल्टरनेटिवमेडिसिन, कोलकाता
- इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, काठुरपूकूर कलकत्ता
- महिला ग्राम विद्यापीठ विश्वविद्यालय, प्रयाग, इलाहाबाद
- वाराणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी यूपी/जगतपुरी दिल्ली
- गांधी हिंद विद्यापीठ प्रयाग, इलाहाबाद
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कंप्लैक्स होमियोपैथी, कानपुर
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी, अचलताल, अलीगढ़
- उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय कोसीकला, मथुरा
- महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़ 
- इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद इंस्टीट्यूशनल एरिया, खोड़ा माकनपुर, नोएडा 
- नव भारत शिक्षा परिषद, अन्नपूर्ण भवन, शक्तिनगर,  राउरकेला
- नार्थ ओडीसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, मयूरभंज, उड़ीसा
- श्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजूकेशन, पुडुचेरी
- भारतीय शिक्षा परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश भी इस सूची में है, लेकिन यूजीसी ने कहा है इसका मामला जिला न्यायाधीश लखनऊ के समकक्ष विचाराधीन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें