फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने संस्थानों पर शिक्षकों के प्रमाणपत्र न लौटाने पर जारी किये निर्देश

Sat, 15 Aug 2020 09:00 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
ugc - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शिक्षकों के दस्तावेज और सर्टिफिकेट न लौटाने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई है। आयोग ने संस्थानों को आदेश दिया है कि नियुक्ति का विज्ञान निकालने के दौरान उन्हें दस्तावेज और प्रमाणपत्र को लेकर सही जानकारी देनी जरूरी है। प्रमाणपत्र की मूल कॉपी के बजाय वे फोटो कॉपी रख सकते हैं।

विज्ञापन

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने इस संबंध में राज्यों और सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, आयोग को जानकारी मिली है कि कई संस्थान शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज रख लेते हैं। जबकि मूल दस्तावेज संस्थान नहीं रख सकते। कई शिक्षकों की नौकरी छोड़ने के बाद भी उनके मूल दस्तावेज वापस नहीं किए जाते हैं। शिक्षकों को मूल दस्तावेज न मिलने के चलते नौकरी तलाशने में दिक्कत आती है। खासकर संविदा पर काम कर रहे शिक्षकों को।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें