फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे कर रहे हैं मातोश्री-2 की तैयारी, खरीदी 11.6 करोड़ की जमीन

Tue, 28 Mar 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे इन दिनों अपने नये घर को लेकर काफी व्यस्त हैं। उद्धव का नया घर उनके पूराने घर मातोश्री से थोड़ी दूर बांद्रा ईस्ट के कालानगर में बन रहा है। उनके नये घर छह मंजिला ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट होगा। मुंबई मिरर की खबरों के अनुसार ठाकरे ने अपना नया घर बनवाने के लिए अक्टूबर 2016 में जमीन ली थी। बताया जारा है कि उद्धव से पहले इस जमीन पर कलाकार केके हेब्बार रहते थे।
विज्ञापन


मगर 1996 में हेब्बर का निधन हो गया। निधन के बाद उनकी पत्नी सुशीला घर की मालिकन बन गई। 2006 में सुशीला की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद इस घर पर हेब्बार परिवार के तीन बच्चों के अधिकार हो गया था।

मगर सभी बच्चों ने प्लेनेटियम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता कर 2007 में अपने हिस्से की जमीन को 3.5 करोड़ में बेच दीं। इस जमीन के सभी दस्तावेज मुंबई मिरर के पास मौजूद है। प्लेनेटियम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस कंपनी को राजभूषण दीक्षित और जगभूषण दीक्षित मिलकर चलाते है।  पहले यहां आठ मंजिला इमारत बनाने की इजाजत ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार वर्ग फुट की जगह पर किया जा रहा है निर्माण

मगर 2016 में प्लेनेटियम ने उपनगरीय कलेक्टर से जमीन ट्रांसफर करने की अनुमति ले ली जिसे राज्य ने 1960 में कालंगर को-ऑपरेटिव सोसायटी को देने के लिए किराये पर लिया था। वहीं प्लेनेटियम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक राजभूषण दीक्षित और जगभूषण दीक्षित को कलेक्टर ने जमीन ट्रांसफर करने की अनुमति इस शर्त के पर दी कि इसको बेचने से मिलने वाली रकम का 50 प्रतिशत राज्य सरकार को दें।

आगे चलकर उद्धव ठाकरे ने जमीन के अधिग्रहण और पुनर्विकास के लिए कालानगर को-ऑपरेटिव सोसायटी से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ले लिया। 24 सितंबर, 2016 को सोसायटी ने एनओसी दे दी और इसके एक महीने के भीतर ही ठाकरे परिवार ने यह संपत्ति 11.60 करोड़ रुपये में खरीद ली। जमीन खरीदने के दौरान उद्धव ठाकरे ने 5.8 करोड़ रुपये प्लेनेटियम को और 5.8 करोड़ रुपये ही सबअर्बन कलेक्टर के दिये। वहीं स्टाम्प शुल्क पर 58 लाख रुपये खर्च किये। इसके बाद 17 अक्टूबर 2016 को बृहन्मुम्बई महानगरपालिका ( बीएमसी ) ने उद्धव को घर बनाने की अनुमति दे दी।

बताया जा रहा है उद्धव इस घर को लेकर काफी खुश है और इसको लेकर रश्मि ठाकरे से भी लगातार बात कर रहें है। मिरर के पास मौजूद दस्तावेजों अनुसार उद्धव के नये घर में बेसमेंट, स्टिल्ट और छह ऊपरी मंजिल है। इसका निर्माण 10 हजार वर्ग फुट की जगह पर किया जा रहा है। खबरों के माने तो ट्रिप्लेक्स फ्लैट में लिविंग रूम के डिजाइन में दो मंजिल की ऊंचाई है। हर मंजिल पर पांच बेडरूम के अलावा एक स्टडी रूम भी है। इस बिल्डिंग का निर्माण जानी-मानी आर्किटेक्चर कंपनी तलटी एंड पंथाकी बना रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें