फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मोड़ : राज्यपाल कोश्यारी को जन्मदिन की बधाई देने राजभवन गए उद्धव ठाकरे

Fri, 18 Jun 2021 03:47 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राऊत ने ट्वीट कर कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही, उन्होंने राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य के तौर पर 12 लोगों को मनोनीत कर अपने जन्मदिन पर राज्य को तोहफा देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे- भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सरकार बनाम राज्यपाल के बीच जारी जंग में नया मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बृहस्पतिवार को राजभवन गए और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 79 जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हाल ही में दिल्ली में उद्धव ठाकरे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अकेले में मुलाकात हुई थी। इसके मद्देनजर ठाकरे की राज्यपाल से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में तीन दलों की महा विकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद से ही राज्यपाल से संघर्ष शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल कोश्यारी को देहरादून जाने के लिए विमान के इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी थी। उसके बाद यह विवाद तूल पकड़ लिया था।

दरअसल, राज्य मंत्रिमंडल ने 12 सदस्यों को विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने का प्रस्ताव भेजा है जिसे राज्यपाल ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। सरकार और राजभवन के बीच मनमुटाव की यह सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस को शुभकामनाएं देकर जैसे ही राजभवन से बाहर निकले। वैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला राजभवन में दाखिल हुआ।
विज्ञापन


वहीं, शिवसेना के प्रवक्ता संजय राऊत ने ट्वीट कर कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही, उन्होंने राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य के तौर पर 12 लोगों को मनोनीत कर अपने जन्मदिन पर राज्य को तोहफा देने का आग्रह किया।

राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथसिंह रावत, ने भी कोश्यारी को शुभकामनाएं दी। वहीं, एनसीपी सुप्रीमों पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने शुभकामना पत्र भेजकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें