फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 एकड़ जमीन की मालकिन हैं उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे

Wed, 03 Aug 2016 04:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : Reuters
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे 450 एकड़ भूखंड की मालकिन हैं। यह जमीन राज्यमंत्री रवींद्र वायकर की पत्नी मनीषा के साथ साझे में खरीदा है।
विज्ञापन


उन्होंने इस व्यावसायिक संबंध का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों की पत्नियों ने मिलकर रायगड़ के मुरुड परिसर और अन्य स्थानों पर 450 एकड़ जमीन की खरीदी की है जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 900 करोड़ रुपये है।

संजय निरूपम ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कोकण में भगवा और हिंदुत्व के नाम पर कसमें खिलाकर वोट मांगते हैं। उसके बाद उनकी जमीन को लूटते हैं। निरुपम ने कहा कि रश्मि और मनीषा ने मिलकर रायगड़ जिले के मुरुड तालुका के कोर्लई गांव में 850 गुंठा यानी तकरीबन साढ़े 8 लाख वर्ग फुट जमीन खरीदी है जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों ने दापोली और राजापुर में भी जमीन की खरीदी की है। उन्होंने कहा कि कारोबार करना गलत नहीं है लेकिन, उनकी जमीनों को खरीदने के लिए पैसे कहां से आएं हैं, उसे बताना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मांग को सिरे से खारिज

बीजेपी के साथ शिवसेना के मतभेद जगजाहिर हैं। - फोटो : Getty Images
कुछ दिन पहले निरूपम ने सूबे के राज्यमंत्री रवींद्र वायकर पर झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना (एसआरए) में करोड़ों रुपये घोटाले का आरोप लगाया था। इसके चलते मंत्रिमंडल विस्तार में वायकर की लालबत्ती छिनने की चर्चा थी लेकिन उद्धव ठाकरे ने उन्हें हटाने की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था। लिहाजा, वायकर मंत्रिमंडल में बने हुए हैं।

निरूपम का कहना है कि वायकर के साथ उद्धव का निजी हित जुड़ा हुआ है। इसी के चलते मुख्यमंत्री फडणवीस मातोश्री के दबाव में वायकर के एसआरए घोटाले की बिना जांच कराए क्लीन चिट दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वायकर के घोटाले की हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित कर जांच करानी चाहिए। वायकर पर एसआरए घोटाले को साबित करने के लिए विजय लक्ष्मी ग्रुप और विजय लक्ष्मी इंफ्राकॉन एलएलपी का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि विजय लक्ष्मी ग्रुप जोगेश्वरी गुफा के पास नियमों का उल्लंघन कर एसआरए प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें रवींद्र वायकर, रश्मि ठाकरे के मामा दिलीप श्रृंगारपुरे और गुरप्रीत गुप्ता निदेशक है। जब सरकार इसकी जांच कराएगी, तो सभी सच्चाई सामने आ जाएगी।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे 450 एकड़ भूखंड की मालकिन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें