फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें: उद्धव ठाकरे

Sun, 22 Nov 2020 10:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा हमारे देश में भी कई राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसलिए लापरवाही बिल्कुल भी न करें। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, लेकिन जो लोग 8 महीने इस काम में लगे हैं, उन पर भी दबाव कम करना चाहिए। वैक्सीन अभी हमारे हाथ में नहीं है। फिलहाल इसका समाधान अभी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना ही है। सीएम ने कहा कि अभी बहुत से लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

उद्धव ने कहा कि दिल्ली को तीसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है और मौजूदा बीमारी के प्रकोप के कारण अहमदाबाद और अन्य शहरों में रात का कर्फ्यू लग रहा है। उन्होंने लोगों से मंदिरों में भीड़ न करने का भी आग्रह किया क्योंकि राज्य सरकार जनता की भावना को देखते हुए खोलने के लिए आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा हमने राज्य में सभी धार्मिक स्थल खोले हैं, लेकिन जनता से मेरी अपील मंदिरों में बिल्कुल भी भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन


लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें: उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने लोगों से कोविड-19 के विरूद्ध अपनी सावधानियां कम नहीं करने तथा दूसरे लॉकडाउन से बचने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वैसे उन्हें रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गयी है लेकिन वह नहीं मानते कि ऐसी पाबंदियों को लागू कर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होने कहा कि लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने का मतलब यह नहीं है कि महामारी चली गयी , इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

एक वेबकास्ट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो बड़े पैमाने पर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन अब भी कई अन्य मास्क लगाने के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मामले चिंता का विषय हैं और अहमदाबाद में तो कर्फ्यू भी लग गया। मैं दूसरा लॉकडाउन नहीं चाहता लेकिन आपको भी स्थिति की गंभीरता समझनी चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गयी है लेकिन मेरा यह मानना है कि कोई भी चीज ऐसी पाबंदियों से हासिल नहीं की जा सकती है।’’

ठाकरे ने कहा कि आतिशबाजी मुक्त दिवाली मनाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं । मैं अपनी मायूसी प्रकट करता हूं कि कई स्थानों पर कोविड-19 रोकथाम नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

आगे कहा कि मैं आपसे अनावश्यक इधर-उधर घूमन से बचने की सलाह देता हूं और यदि आपको बाहर जाना ही पड़े तो कृपया मास्क जरूर लगाएं और एक दूसरे से दूसरी बनाकर चलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें