शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से केंद्र सरकार और राम मंदिर दान गबन मामले में राम रक्षा आंदोलन की शुरुआत की गई है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागपुर के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इस दौरान उन्होंने और आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को नागपुर में अपने 'राम रक्षा आंदोलन' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी सांसदों, विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राम नगर स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया। इसके बाद मंदिर के बाहर जनसभा को संबोधित कर अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के कथित गबन के मामले को लेकर भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंदिर में आरती की और राम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra: Shiv Sena (UBT) president Uddhav Thackeray, along with party workers, held a Ram Raksha Stotra recitation at Ram Mandir, Ram Nagar in Nagpur to protest against Ayodhya Ram temple donations embezzlement. Party leaders Aaditya Thackeray and Sanjay Raut were… pic.twitter.com/ebwgVp1Wk8
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विरोध
शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे में कथित गड़बड़ी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी 'राम रक्षा आंदोलन' चला रही है। यह मामला पिछले महीने सामने आया था। आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट 23 जून को मिलने के बाद 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई और अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'राम मंदिर को लूटा गया है और पूरा देश यह देख रहा है। देशभर के हिंदू देख रहे हैं कि भाजपा ने राम मंदिर को लूटा है, इसलिए लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं'। आदित्य ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने वाले राम भक्तों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि 'ऐसा अंग्रेजों के शासन में भी नहीं हुआ था। भाजपा ने देश में सबसे खराब तरह की तानाशाही लागू कर दी है, लेकिन वह यह स्वीकार करने का साहस नहीं जुटा पा रही कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति है'। हालांकि, भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray says, “The Ram Mandir has been looted, and the entire country is witnessing this. Hindus everywhere see how the BJP has plundered the Ram Mandir, and they have taken to the streets in protest. We saw how Ram… pic.twitter.com/2IlP1j2m7X