फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने पुलिसकर्मियों को दिया तोहफा, अब मिलेंगे प्रमोशन के तीन मौके

Fri, 25 Feb 2022 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने दी। उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे ने पुलिस कांस्टेबलों को सर्विस पीरियड में तीन प्रमोशन दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे कांस्टेबलों को ऑफिसर रैंक तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को तोहफा दिया है। इसकी जानकारी राज्य के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने दी। उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे ने पुलिस कांस्टेबलों को सर्विस पीरियड में तीन प्रमोशन दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे कांस्टेबलों को ऑफिसर रैंक तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


वालसे ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा कि आशा है कि इससे पुलिस बल और मजबूत होगा। साथ ही इससे क्राइम को कम करने में भी मदद मिलेगी। वालसे ने कहा कि इस निर्णय से हजारों हेड कांस्टेबलों के सपने पूरे हो सकेंगे। इस निर्णय से एक पुलिस कांस्टेबल सब इंस्पेक्टर के रूप में रिटायर हो सकेगा। 

उन्होंने आगे बताया कि इस निर्णय के बाद अब डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के निर्देशन में एक स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जाएगी। इस निर्णय से पुलिस फोर्स के 1,08,058 कांस्टेबल,  51210 हेड कांस्टेबल और 17071 असिस्टेंट सब इंसपेक्टर को फायदा होगा। 
विज्ञापन


गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने आगे कहा कि इससे राज्य की पुलिस फोर्स में जांच अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी। जिससे वर्तमान में अधिकारियों पर दबाव थोड़ा कम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें