फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मनसे प्रमुख की अमित शाह से मुलाकात पर उद्धव का तंज, कहा- ठाकरे को चुराने की कोशिश कर रही भाजपा

Wed, 20 Mar 2024 02:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा कि भाजपा अच्छे से जानती है कि महाराष्ट्र में उन्हें नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलने वाला है। महाराष्ट्र के लोग ठाकरे के नाम पर वोट करते हैं। इसी वजह से भाजपा आलाकमान ठाकरे के नाम को चुराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Uddhav Thackeray - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को एहसास हो गया है कि महाराष्ट्र में उन्हें केवल ठाकरे के नाम पर ही वोट मिल सकता है। इसलिए वे ठाकरे को चुराने की कोशिश कर रही है। दरअसल, उद्धव के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 

महाराष्ट्र में मैं और मेरे लोग काफी हैं: उद्धव ठाकरे

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को उद्धव ने कहा कि भाजपा अच्छे से जानती है कि महाराष्ट्र में उन्हें नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट नहीं मिलने वाला है। महाराष्ट्र के लोग ठाकरे के नाम पर वोट करते हैं। इसी वजह से भाजपा आलाकमान ठाकरे के नाम को चुराने की कोशिश कर रही है। सबसे पहले उन्होंने बाल ठाकरे की तस्वीर चुराई और एकनाथ शिंदे को अपने पक्ष में कर लिया। (हालांकि, शिंदे का कहना है कि उद्धव बाला साहेब की हिंदुत्व की विचारधारा से भटक गए हैं।)  इससे काम नहीं हुआ तो वे अब एक और ठाकरे को चुराने की कोशिश कर रहे हैं। महाराष्ट्र में मैं और मेरे लोग काफी हैं। 

ईसाई और मुस्लिम समुदाय भी हमसे संतुष्ट
सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने आगे कहा कि जब हम भाजपा के साथ थे, तब शिवसेना की छवि खराब हो रही थी। अब जब हम अलग-अलग हुए हैं तब से ईसाई और मुस्लिम समुदाय के सदस्य भी कह रहे हैं कि उन्हें हमारी हिंदुत्व की विचारधारा से कोई दिक्कत नहीं है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह ठाकरे-शाह ने की मुलाकात

विज्ञापन

राज ठाकरे सोमवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेता गृहमंत्री शाह के आवास पर पहुंचे। यहां ठाकरे ने शाह से काफी देर तक मुलाकात की। मुलाकात को लेकर मनसे के वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है। कहा जा रहा है कि मनसे ने भाजपा से तीन सीटों की मांग की है- दक्षिण मुंबई, शिरडी और नासिक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें