Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने निवास पर पार्टी के चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में उन विधायकों ने अपनी हार का कारण ईवीएम की कार्यप्रणाली खामियां बताई, जो चुनाव हार गए थे।
महाराष्ट्र के हालिया विधानसभा चुनाव हार का सामना करने वाले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कुछ उम्मीदवारों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और बातचीत के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
हारे हुए उम्मीदवारों ने ईवीएम पर उठाए सवाल
उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने निवास पर पार्टी के चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में उन विधायकों ने अपनी हार का कारण ईवीएम की कार्यप्रणाली खामियां बताई, जो चुनाव हार गए थे। बैठक में मौजूद एक पूर्व विधायक ने बताया कि कुछ नेताओं ने ईवीएम पर शक जताया।
शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटों पर मिली जीत
ठाकरे ने पार्टी नेताओं से अपील की कि वे हार से निराश न हों और पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए मेहनत करें। इससे पहले उन्होंने चुनाव में जीत हासिल करने वाले शिवसेना (यूबीटी) के विधायकों के साथ बैठक की। शिवसेना (यूबीटी) ने इस चुनाव में 97 में से 20 सीटें जीतीं। जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) केवल 46 सीटों पर सिमट गई। वहीं, महायुति ने शानदार प्रदर्श करते हुए 230 सीटों पर जीत हासिल कीं।
विज्ञापन
ठाकरे ने किया पार्टी को फिर से मजबूत बनाने का आह्वान
इस चुनाव में विपक्षी खेमे में शिवसेना (यूबीटी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, बकि कांग्रेस को 16 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) को 10 सीटों पर जीत मिली। ठाकरे ने हार के बावजूद विपक्षी खेमे को एकजुट रखने और भविष्य में पार्टी को फिर से मजबूत बनाने का आह्वान किया।