फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashta: '... माता-पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा', PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार

Fri, 10 May 2024 12:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नकली संतान' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री ऐसे बयान देंगे और  फिर 17 मई को मुंबई के दौरे के दौरान दिवंगत शिवसेना संस्थापक के शिवाजी पार्क स्मारक पर सिर झुकाएंगे।  
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान के बाद सियासी दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्न दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया और उनके 'बालासाहेब का नकली संतान' वाले बयान की आलोचना की। ठाकरे ने कहा कि वह अपने माता-पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


उद्धव अहमदनगर के श्रीरामपुर में अपनी पार्टी के शिरडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार भाऊसाहेब वाकचौरे के लिए आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री एक तरफ ऐसे बयान देंगे। फिर 17 मई को मुंबई के दौरे के दौरान दिवंगत शिवसेना संस्थापक के शिवाजी पार्क स्मारक पर सिर झुकाएंगे।  

उन्होंने कहा, तेलंगान में एक रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बालासाहेब के नकली संतान के बारे में पूछना चाहते हैं। मोदी जी को मुझसे लड़ना चाहिए, लेकिन अगर आप मेरे माता-पिता का अपमान करेंगे तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री को 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में नामांकन के दौरान उनके हस्ताक्षर लेने में कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन अब वह उनकी पार्टी को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने बयान में क्या कहा था
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमपेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'मैं जरा बाला साहेब ठाकरे के नकली शिवसेना के जो उनके संतान हैं..जरा बालासाहेब को याद करो... मैं उनकी नकली संतानों को पूछना चाहता हूं...मैं उनके बुजुर्ग नेता से भी पूछना चाहते हूं,जिन्होंने कहा कि पश्चिम भारत के लोग अरबी लगते हैं, क्या महाराष्ट्र के लोगों को ये भाषा मंजूर है क्या। कांग्रेस को लगता है कि उत्तर भारत के लोग गोरों जैसे लगते हैं, क्या आप यह बात स्वीकार कर सकते हैं क्या। सत्ता के लिए देश का बंटवारा करने वाली कांग्रेस अब भारतीय पर नस्लवादी टिप्पणी करने पर उतर आई है। क्या हो गया है कांग्रेस को।' 
विज्ञापन

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें