फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर क्यों चर्चा में है निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह: गृह मंत्री के साथ तस्वीर में कौन है तालिब हुसैन?

Tue, 05 Jul 2022 03:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पवन खेड़ा ने कहा, भाजपा सत्ता के लिए अपराधसिद्ध आतंकवादी को भी टिकट देने से भी नहीं चूकती। भाजपा ने मसूद अजहर के शागिर्द 'मोहम्मद फारुख खान' को स्थानीय चुनाव में श्रीनगर के वार्ड नंबर 33 से टिकट दिया था। मोहम्मद फारुख, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट एवं हरकत उल मुजाहिदीन का सदस्य रह चुका है...
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'आतंकवादियों से नाता है, यह रिश्ता क्या कहलाता है', इसी लाइन पर कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार एवं भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को एक नहीं, बल्कि कई ऐसे मामले मीडिया के समक्ष रखे, जिनमें आतंकी और देश की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के बीच संबंध दिखाया गया है। पवन खेड़ा ने कहा, पिछले एक सप्ताह में दो बड़ी घटनाओं ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है। पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक 'तालिब हुसैन शाह' भाजपा का पदाधिकारी निकला। बतौर पवन खेड़ा, देश के गृह मंत्री के साथ तालिब हुसैन की तस्वीर है। इसे उस अवस्था में पकड़ा गया है, जब वह पवित्र अमरनाथ यात्रा पर हमले की योजना बना रहा था।

विज्ञापन

 

पवन खेड़ा ने एक प्रेसवार्ता में कहा, सोचिए, राष्ट्रवाद की बात करने वालों के लिए क्या ये शर्म की बात नहीं है? ये कोई पहला या दूसरा मौका नहीं है, जब भाजपा के नेता या कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। ऐसी कई घटनाएं हैं। करीब दो साल पहले जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जब आतंकियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में भाजपा के पूर्व नेता एवं सरपंच 'तारिक अहमद मीर' को गिरफ्तार किया गया था। अहमद पर हिजबुल कमांडर नवेद बाबू को हथियार देने का आरोप था, जो आतंकियों की मदद करने वाले डीएसपी दविंदर सिंह के साथ गिरफ्तार हुआ था। एनआईए ने साफ तौर पर कहा भी था, 'तारिक अहमद मीर' दविंदर सिंह का सहयोगी है। यदि दविंदर सिंह के मामले की ढंग से जांच होती तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता, लेकिन जांच बीच में ही रोक दी गई।
 

 

कांग्रेस नेता के मुताबिक, साल 2017 में मध्यप्रदेश में एटीएस की टीम ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया था। आईएसआई के 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक भाजपा आईटी सेल का सदस्य ध्रुव सक्सेना भी शामिल था। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उसकी तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसके दो साल बाद मध्यप्रदेश में बजरंग दल के एक नेता बलराम सिंह की गिरफ्तारी टेरर फंडिंग के आरोप में हुई थी। वर्ष 2017 में एनआईए की विशेष अदालत ने आतंकियों को आर्थिक मदद देने के आरोप में असम के भाजपा नेता 'निरंजन होजाई' को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इन्हें एक हजार करोड़ के वित्तीय घोटाले एवं टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया गया था। इनकी फंडिंग से मिले पैसों से आतंकवादी हथियार आदि खरीदते थे, जिसका इस्तेमाल देश की सेवा में लगे हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ होता था।

 

इतना ही नहीं, भाजपा सत्ता के लिए अपराधसिद्ध आतंकवादी को भी टिकट देने से भी नहीं चूकती। भाजपा ने मसूद अजहर के शागिर्द 'मोहम्मद फारुख खान' को स्थानीय चुनाव में श्रीनगर के वार्ड नंबर 33 से टिकट दिया था। मोहम्मद फारुख, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट एवं हरकत उल मुजाहिदीन का सदस्य रह चुका है। पवन खेड़ा ने कहा, हम मीडिया के माध्यम से देश के लोगों से अपील करते हैं कि आप भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानिए। राष्ट्रवाद की आड़ में यह दल देश को खोखला करने का घिनौना काम कर रहा है। नूपुर शर्मा भी और रियाज अटारी का संबंध भी भाजपा से है। तालिब हुसैन भी भाजपा से संबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें