गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार तड़के एक उर्वरक संयंत्र में आग लगने से दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मेहसाणा ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि समित्रा गांव के पास स्थित इस संयंत्र में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस भीषण आग संयंत्र में रात्रि पाली में काम कर रहे दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
मेहसाणा अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में उन्हें करीब एक घंटे का समय लगा। आग पर काबू पाने के बाद दो श्रमिकों के जले हुए शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि घटना के समय संयंत्र में छह श्रमिक मौजूद थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष और फूलचंद के रूप में हुई है, जो क्रमशः बिहार और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की आगे की जाच जारी है।