फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिलाओं की याचिका पर शुक्रवार को होगी सुनवाई

Thu, 17 Jan 2019 02:14 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कनकदुर्गा (बाएं)- बिंदु (दाहिने) - फोटो : social media
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय केरल स्थित सबरीमला मंदिर में हाल में प्रवेश करने वाली दो महिलाओं की चौबीस घंटे सुरक्षा मुहैया कराने जाने संबंधी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ के समक्ष इस मामले को बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध किया।

मंदिर में प्रवेश करने वाली एक महिला पर उसकी सास ने हमला किया था। उसने याचिका दायर करके दोनों महिलाओं की सुरक्षा की मांग की है।

याचिका में प्राधिकारियों को यह निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है कि सभी आयुवर्ग की महिलाओं को बिना किसी रुकावट के मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाए और भविष्य में मंदिर में दर्शन की इच्छा रखने वाली महिलाओं को पुलिस सुरक्षा दिए जाने समेत उनका सुरक्षित प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। इसमें महिला के जीवन एवं स्वतंत्रता को खतरे का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


रजस्वला आयुवर्ग की दो महिलाओं ने सदियों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए और धमकियों को नजरअंदाज करते हुए भगवान अयप्पा के सबरीमला मंदिर में प्रवेश किया था।

मंदिर में 10 वर्ष से 50 वर्ष तक के आयुवर्ग की महिलाओं का प्रवेश वर्जित था। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 28 सितंबर को इस प्रतिबंध को हटाने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें