फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में पुजारी पर लगा मंदिर के अंदर दो महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी गोवा के श्री में गुएशी मंदिर के पुजारी पर दो महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गोवा मूल की ये दोनों महिलाएं फिलहाल अमेरिका में रहती हैं और दोनों के साथ अलग-अलग मौके पर पिछले महीने 14 व 22 जून को मंदिर के अंदर एक ही पुजारी ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। हालांकि पोंडा पुलिस ने महिलाओं की तरफ से औपचारिक तौर पर कोई शिकायत किए जाने से इनकार किया है।

विज्ञापन


लेकिन मंदिर समिति ने 11 जुलाई को स्वीकार किया था कि महिलाओं की तरफ से लिखित शिकायत मिली है और इस बारे में 4 जुलाई को आपात बैठक बुलाकर चर्चा की गई थी। बैठक में इस मामले की जांच का निर्णय लिया गया, लेकिन जांच में कोई सबूत नहीं मिला है। इसके बाद समिति ने पीड़िताओं को इस बारे में पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी।

उधर, गोवा के संस्कृति मंत्री गोविंद गावाडे ने बृहस्पतिवार को कहा, मंदिर समिति ने मुझे इस घटना के बारे में सूचित नहीं किया, लेकिन मेरे विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मंदिर की इस घटना के बारे में मुझे दूसरे स्रेात से जानकारी मिली है। यदि कोई गलत हरकत की गई है तो उसमें कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। आरोपों की जांच कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें