महाराष्ट्र के पुणे शहर में स्थित यरवदा जेल से कोरोना वायरस संक्रमित दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। यरवदा जेल द्वारा एक अस्थायी जेल को स्थापित किया गया था, जहां से दोनों कैदी देर रात 1 बजे भाग गए। जेल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कैदियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।