फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन में दो सिखों पर किशोरों का हमला, बार-बार मारी लात; वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा, तीन गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 04:39 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

वॉल्वरहैम्प्टन के रेलवे स्टेशन के बाहर तीनों हमलावरों ने दोनों सिखों को जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। वायरल वीडियों में दोनों सिख पुरुष जमीन पर पड़े हैं और एक हमलावर उन्हें बार-बार लात मार रहा है। दूसरा उसे खींचकर दूर ले जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में दो सिख बुजुर्ग व्यक्तियों पर तीन किशोरों ने हमला कर दिया। वॉल्वरहैम्प्टन के रेलवे स्टेशन के बाहर तीनों हमलावरों ने दोनों सिखों को जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। इसके बाद पुलिस ने तीन किशोरों को गिरफ्तार किया। लेकिन बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया। शिरोमणि अकाली दल ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से इस मुद्दे पर ब्रिटेन सरकार से बात करने की मांग की है। 
विज्ञापन

   
घटना के वायरल वीडियों में दोनों सिख पुरुष जमीन पर पड़े हैं और एक हमलावर उन्हें बार-बार लात मार रहा है। दूसरा उसे खींचकर दूर ले जाता है। हमले के दौरान सिख पुरुषों की पगड़ियां उतर गई थीं और उनके बगल में पड़ी दिखाई दे रही हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से कहा कि वे ब्रिटेन सरकार के सामने यह मुद्दा उठाएं ताकि उस देश में रह रहे सिख प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कहा कि मैं ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन में दो बुजुर्ग सिख व्यक्तियों पर हुए भयावह हमले की कड़ी निंदा करता हूं। एक सिख की पगड़ी जबरन उतार दी गई। यह नस्लवादी घृणा अपराध सिख समुदाय को निशाना बनाता है, जो हमेशा सभी की भलाई चाहता है। हमले का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सिख समुदाय अपनी उदारता और करुणा के लिए जाना जाता है और वे दुनिया भर में सुरक्षा और सम्मान के हकदार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस और यूके गृह मंत्रालय से मांग करता हूं कि वे शीघ्र कार्रवाई करें और पीड़ितों को न्याय दिलाएं। मैं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मांग करता हूं कि वे प्रवासी सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूके सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाएं। मैं विदेशों में बसे सभी सिख भाइयों से अपील करता हूं कि वे इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ दें।

ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं: पुलिस
मामले की जांच कर रही ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम रेलवे नेटवर्क पर इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे और हमने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है। साथ ही पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से उन्हें रिपोर्ट करने को कहा है।

स्थानीय सांसद ने की निंदा
स्थानीय सांसद सुरीना ब्रैकेनरिज ने भी घटना की निंदा की है। किसी भी व्यक्ति पर घटना से संबंधित जानकारी है तो सीधे पुलिस से संपर्क करने या पुलिस हेल्पलाइन पर गुमनाम रूप से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना की जानकारी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।  वॉल्वरहैम्प्टन शहर की आबादी विविधतापूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि एक शहर के रूप में, वॉल्वरहैम्प्टन को अपने समुदाय पर गर्व है, जो मज़बूत, विविधतापूर्ण और लचीला है। ऐसे समय में यह जरूरी है कि हम शांति और एकता के साथ एकजुट हों और संबंधित अधिकारियों को अपना काम करने दें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें