गुजरात में पिछले डेढ़ महीने में दो झूले हादसे हुए हैं। पहला हादसा 2 जून को साबरमती में हुआ था जबकि दूसरा अहमदाबाद में रविवार शाम कांकरिया लेक फ्रंट स्थित एम्यूजमेंट पार्क में हुआ। एम्यूजमेंट पार्क का पेंडुलम झूला टूटने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 27 लोग घायल हैं।
इस झूले में 32 लोग बैठ सकते हैं। अहमदाबाद नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर एमएफ दस्तूर ने कहा कि झूले की मेन शाफ्ट टूटने का कारण फॉरेंसिक लैब की जांच में पता चलेगा। नगर निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।