फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona virus: गुजरात में भी मिले कोरोना वायरस के दो मरीज  

Thu, 19 Mar 2020 08:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
कोरोना वायरस का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज गुजरात में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए। सूरत और राजकोट में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गुजरात में कोरोना का ये पहला मामला है। 
विज्ञापन

 
बता दें कि अभी तक पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। भारत में फिलहाल कोविड-19 के कुल 173 मामले हैं। अभी तक 20 लोगों का इलाज हो चुका है, या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है या फिर वे कहीं और चले गए हैं। जबकि चार लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में अभी तक एक विदेशी नागरिक सहित कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों सहित 47 मामले आए हैं। उत्तर प्रदेश में 19, केरल में दो विदेशियों सहित 27, कर्नाटक में 14, लद्दाख में आठ, जम्मू-कश्मीर में चार और तेलंगाना में दो विदेशियों सहित छह मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


राजस्थान में दो विदेशियों सहित सात, गुजरात में दो तमिलनाडु तीन और पंजाब में दो, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई हैं वहीं हरियाणा में 14 विदेशी नागरिकों सहित 17 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें