उपद्रवियों ने वैनम पुल को किया क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने वैनम पुल को किया क्षतिग्रस्त, सेना ने की मरम्मत
हिंसाग्रस्त मणिपुर में उपद्रवियों ने सेनापति जिले में वैनम पुल को नुकसान पहुंचाया। इसके तीन पैनलों को तोड़ दिया, ताकि लोग, सामग्री और सेना के वाहन दूसरी ओर नहीं जा सकें। सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से इसकी तुरंत मरम्मत की।
जानकारी के मुताबिक जैसे ही सेना को इसकी जानकारी मिली, तुरंत निकटतम सेना की टुकड़ी एक रिकवरी वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंची। पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और वाहनों के निर्बाध आवागमन की सुविधा के लिए तत्काल मरम्मत की जरूरत थी।
वैनम, इमोल और इरेंगबाम के ग्रामीणों की मदद से सेना की टुकड़ी ने जल्द से जल्द पुल की मरम्मत की और लोगों और सामग्री की आवाजाही के लिए पुल तैयार कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसके लिए सेना का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।